Popular Posts
-
जीविका निर्वाह की व्यस्तता में हम कुछ इस तरह खो गये कि हम लौहडी और संक्राति जैसे त्योहारों को भूल गये नही याद आयी वो तिलों वाली रेबडिय़...
-
चार कामों हम थोड़े क्या उलझ गये तुम ही मुझको बेपरवाह समझ गये तुम ही तो मेरे आदर्श और सहारा थे फ़िर तुम्हारी नज़र में क्...
-
गुमनाम चेहरा गुमनाम सा चेहरा हूँ अभी तक यहाँ तभी तो किसी को भी मैं न दिखता हूँ नादां सा हूँ इस दुनियाँ में अभी तक तभी तो किसी ...
-
वो सात दिन किसी कोने में है मेथ मेजिक तो किसी कोने में है लुकिंग अराउंड क्या उत्सव है आवडी में आज हर कोने से आ रहा है अजीब साउंड कुछ को...
-
नेक राह चलना आसान नही थी राह इस दुनियादारी में कभी मिली है ये मंज़िल चलके कितने तूफानों पर खूब तपाया है इस लोहे को सोना बनाने को कैस...
-
दिल में तो थी बहुत बातें उनके पर न जाने क्यों वो बता ना सके किस बात की परवाह थी उनको जो प्यार हमसे वो जता ना सके शायद ख़त...
-
अपना ग्रुप कौन रहेगा किस समूह में सब मन ही मन में रट रहे थे थे सब बैचेन यहाँ क्योंकि सब चार ग्रूप्स में बँट रहे थे किसको पता था कि इं...
-
यात्रा वृतांत :- मेसूर एक बार फ़िर कुछ भी लिखने से पहले मैं एक अनुभव सांझा करना चाहूंगा जो मैंने कई संगठनो में कार्य करते हुए महसुश किया है ...
-
छोड़ ख़ामोशी आज बोल ही पड़ा आखिर सूना पड़ा वो तालाब कहाँ रहते हो जनाब ? ? ? आते नही हो छलाँग लगाने कर के घरवालों से नये ...
About
Random Posts
Labels
News
Design
Pages
About Me

क्या है जिंदगी तू
क्या है तेरी कहानी
क्या है तेरा अपना
तू तो हरपल है बेगानी
क्यों हर कोई तुम्हे ही
पाने की कोशिश करता है
संवारने के लिये तुम्हे
न जाने क्या क्या करता है
ढ़ूंढ़ते ढूंढते तुम्हे वो
कर देते है बर्बाद जवानी
क्या है तेरा अपना.......
तुझे चमकाने को लोगो को
कितनी मेहनत करनी पड़ती है
एक क़दम को रोकने
न जाने कितनी बाधायें अड़ती है
पर हमें तो है तुझे पाने के
लिये नित चाल बढ़ानी
क्या है तेरा अपना.....
कितने निकलते है तुम्हे पाने
घर छोड़कर सफर में
नही पहुँच पाते बेचारे रह
जाते है बीच अधर में
रोक लेती है उन्हे किसी
अनजाने की नादानी
क्या है तेरा अपना....
रोक लेते है पहाड़,सागर,
जंगल और कलकलाती नदियाँ
तुम्हे पाने को बीत गयी
न जाने कितनी सदियाँ
पाकर छोडेगा तुम्हे अब ' राही '
चाहे बीत जाये जवानी
क्या है तेरा अपना....
क्या है जिंदगी तू
क्या है तेरी कहानी
क्या है तेरा अपना
तू तो हरपल है बेगानी
पुराने दोस्तो की याद मे और जीवन की व्यस्तता के बीच यार अनमुल्लो के लिये छोटा सा प्रयास 🙏🙏🙏
थक चुके है अकेले बैठकर
क्यों न आज पुराने दोस्तों के,
दरवाज़े खटखटाते हैं;
दिखता नही है कोई आजकल
देखते हैं उनके पँख थक चुके है,
या अभी भी फड़फड़ाते हैं;
रहते है परेशान हम,उनको देखते है
हँसते हैं खिलखिलाकर,
या होंठ बंद कर मुस्कुराते हैं;
उलझन भरी जिंदगी मे वो
बता देतें हैं सारी आपबीती,
या सिर्फ सक्सेस स्टोरी सुनाते हैं;
भूल गये है हमे या
हमारा चेहरा देख वो,
अपनेपन से मुस्कुराते हैं;
बैठते है वो चैन से साथ हमारे
या घड़ी की और देखकर,
हमें जाने का वक़्त बताते हैं ।
बन गये है स्वार्थी है अकेले
रह - रहकर " संजू " क्यों न
आज फ़िर कुछ पुराने दोस्तों के,
दरवाज़े खटखटाते हैं...
तुम्हारे ख्वाबो को हकीकत में,
मैं सजाना चाहता हूं ,
चलते रहना साथ हमारे,
तुम्हे जन्नत दिखाना चाहता हूं
बैठा के नजरो के सामने
जी भर देखना,
कभी नज़रे मिलाना कभी
नज़रे और नजारे चुराना चाहता हूं
खता हमसे होने पर
गर रूठ जाओ तुम
तो सुनाके प्यारी पंक्तियां
तुम्हे मनाना चाहता हूं
बैठकर आमने सामने
किस्सा कोई प्रेम का
सुनने को तुमसे और
तुम्हे सुनाना चाहता हूं
थी खताये और गलतफहमियां
हमारे बिच जितने भी"संजू "
पास बैठकर उन
सबको भुलाना चाहता हूं
तुम्हारे ख्वाबों को हकीकत में,
मै सजाना चाहता हूं,
चलते रहना साथ हमारे,
तुम्हे जन्नत दिखाना चाहता हूं !
चाहता था रहना तन्हा मैं,
इसीलिये तो जाके दूर सोया था
नही पसंद थी भीड़ दुनियादारी की,
मैं अपनी ही दुनिया मे खोया था
कोई करें समय खराब कीमती
इसलिये अकेला ही रहता था
जी ले जिंदगी सबके संग,
वक्त ये ही सलाह देता था
खिसक गया वक्त और अपने
फ़िर फूट फूट मैं रोया था
चाहता था रहना....
अनजाने में न जाने,
क्या क्या कर गया
कटनी थी जिंदगी जिन संग,
उन्ही को दुर मैं कर गया
काट रहा हूं फसल उन गमों की
जिनको हाथों से अपने बोया था
चाहता था रहना..
रहा भटकता दिन भरऔर न जाने
कितनी रातें काट दी जाग जागकर
खो बैठा एक एक कर सब अपने
काम काज के पीछे भाग भागकर
कर दी कुर्बान जिंदगी सपनो पर
जिनको मैने दिल में संजोया था
चाहता था रहना....
बाकी बचा ही क्या है अब,
चल पड़ पंछी तू अपने घर
बड़ी बेदर्द है दुनिया ये,बचा ले
इससे अपनी आजादी और पर
भूल जा उन ख्यालों को ' संजू '
जिनमे तू रहता खोया था
चाहता था रहना तन्हा मैं
इसीलिये तो दुर जाके सोया था
नही पसंद थी भीड़ दुनियादारी की
तभी मैं अपनी ही दुनिया में खोया था